crime news hamirpur. heroine caputure in hamirpur
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस ने नाके के दौरान तीन युवकों से 128 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नशे के विरुद्ध छेड़े गए जिला पुलिस के अभियान में यह कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि बरामद की गई हेरोइन की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 10 लाख जबकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख से अधिक है। एएसपी ने बताया कि बड़सर पुलिस की टीम ने बड़सर के गलूं गांव के पास सड़क किनारे नाका लगाया था। इस दौरान ऊना की तरफ से आ रही एक कार को जब नाके पर रोका तो उसमें सवार तीन लोगों से पुलिस ने 128 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
आरोपियों में विवेक शर्मा (28) निवासी गांव धबीरी जिला हमीरपुर, दूसरा मनोज कुमार (33) निवासी गांव व डाकघर कसोल जिला कुल्लू और तीसरा व्यक्ति केशव राम (39) निवासी गांव भमसोई डाकघर पनारसा तहसील औट जिला मंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।