फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने से रोका तो पड़ोसियों ने पीट दिए परिवार के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत अणु खुर्द गांव में जमीनी विवाद में पेड़ काटने से रोका तो एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार सदस्य पीट डाले। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में शशि पाल पुत्र अमर सिंह निवासी अणु खुर्द ने कहा है कि उनके पड़ोसी वीरेंद्र व जितेंद्र कुमार शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जामुन का पेड़ काटने के लिए आदमी लेकर आए। उन्होंने कहा कि जमीन का केस चल रहा है तो यहां से पेड़ नहीं काटो। इस दौरान वीरेंद्र कुमार उसके पिता जगदीश चंद, माता रक्षा देवी, कोमल ठाकुर और जितेंद्र कुमार उसके साथ झगड़ने लग पड़े। उसे व उसके परिवार पर डंडे व हवा भरने वाले पंप से हमला कर दिया। यही नहीं 80 वर्षीय दादी, माता और पिता, पत्नी को भी पीटा। इस घटना की वीडियो भी बनी है। इसके अलावा इन्हें पीटने के लिए उक्त पक्ष ने बाहर से कुछ लोग भी बुलाए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने घर में आकर मारा है। इस लिए मामले की जांच कर दोषियों को सजा दी जाए। सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि घायलों का मेडिकल करवाया जा रह है। मामले की छानबीन चली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें