सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर दो में रहने वाले एक सेवानिवृत्त अध्यापक की दो लोगों ने मारपीट कर बाजू तोड़ दी। मेडिकल रिपोर्ट में बाजू में फ्रेक्चर सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रमेश चंद धीमान पुत्र विशंवर दास निवासी वार्ड नंबर 2 मोहल्ला बाबा स्वरूप गिर सुजानपुर टीहरा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 18 जुलाई की सुबह करीब 8.10 बजे यह अपने लड़के सहित थाने की बावड़ी पर नहाने के बाद घर वापस जा रहा था तो बाबा स्वरूप गिर मंदिर के समीप शैलिन कुमार और एक अन्य लड़के ने अचानक हमला कर दिया। इस मारपीट से उसे व बेटे को चोटें आईं हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पीड़ित की बाजू टूटी है, पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।