फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में प्रधान से ग्रामीणों ने की गाली गलौच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज और सुजानपुर में मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने के दो मामले दर्ज हुए हैं। थाना भोरंज में पंचायत प्रधान पट्टा निवासी दिनेश सिंह पुत्र गांव लड़वीं तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 जु़लाई को उसने अपने वार्ड सदस्यों को अमर सिंह गांव लड़वीं का मौका देखने भेजा था। वार्ड सदस्य ने इसे बताया कि अमर सिंह घर पर नहीं है।
विज्ञापन

वह भी मौका पर गया। वहां पर उसने वार्ड सदस्यों को कहा कि एक घंटा इंतजार करो और यदि वह न आए तो इस मौके को बाद में देख लेंगे। उसके बाद वह अपनी स्कूटी पर बाजार जा रहा था तो अमर सिंह और उसकी पत्नी ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, थाना सुजानपुर में मदन लाल पुत्र साहणू राम गांव नागलंबर डाकघर धैल तहसील सुजानपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 जुलाई को जब वह अपने घर पर था तो करीब 9:15 बजे रात उसका भाई राकेश कुमार गाली गलौज करते हुए आया। जब यह उसे पूछने के लिए बाहर निकला तो उसने इसका रास्ता रोक कर मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। इस मारपीट से इसे चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि दोनों मामले दज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें