फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ खंड में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दोस्तों के साथ खंड में नहाने उतरे युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने युवक को पानी से बाहर निकाला लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोस्तों ने इस बात की सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह रितनेश कुमार (19) पुत्र राधेश्याम निवासी उत्तर प्रदेश खाना खाकर दोस्त सहित कुनाह खड्ड में नहाने उतर गया। करीब 11:00 बजे युवक गहरे पानी की ओर चला गया। देखते ही देखते युवक डूबने लगा। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन, नाकाम रहे। जब तक उन्होंने युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें