पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर रंगस में राशन की दुकान पर एकत्रित भीड़ को सामाजिक दूरी के बारे में
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने रंगस, नादौन और धनेटा बाजारों और व्यास पुल, मसेह खड्ड के पुलिस पोस्ट बैरियरों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे सभी वस्तुओं और खाद्य सामग्री की दाम की लिस्ट बनाकर दुकान के बाहर चस्पां करें। वे सरकार के निर्देशों का पालन करें और ग्राहकों के खड़े होने के लिए उचित दूरी पर गोले बनाएं। प्रत्येक घर का एक सदस्य ही दुकान पर आए और ज्यादा भीड़ इकट्ठी न करें।