फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की खून से लथपथ मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालग के गांव लाहड़ी में सड़क किनारे एक 23 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मंडी से फोरेंसिक साइंस के विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतक युवक की पहचान रफीक मोहम्मद (23) पुत्र उस्ताद मोहम्मद निवासी गांव बहराल पीपलू तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रफीक हमीरपुर के खग्गल में अपने भाई के साथ वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। 15 अप्रैल 2020 को उसकी शादी तय थी। शुक्रवार को वह अपने घर से शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने निकला था। लेकिन खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।
शुक्रवार को परिजनों ने युवक के अचानक गायब होने की शिकायत पुलिस में की थी। शव को मोबाइल और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने ढूंढा है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम 3 बजे तक उसके साथ बात होती रही। लेकिन उसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। जब देर सायं तक बात न हो सकी तो गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस शाम से ही उसे ढूंढ रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर बलेटा गांव में कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था और वहां खून गिरा हुआ पाया गया। शव मिलने वाले स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बढ़ेड़ा गांव में बाइक नाले में गिरी हुई मिली। यहीं जंगल में युवक के विवाह के कार्ड किसी ने फाड़ कर फेंके थे। उन्हें भी बरामद किया गया है। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड मंगवा कर छानबीन आरंभ की तो शव डीएवी स्कूल कांगू के पास लाहड़ी गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। मृतक के सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस इन कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव और बाइक को अपने कब्जे में लिया है। कुछ लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। मौके पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें