फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू हलवाई, प्रेम मोर्या चरस और हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बबलू हलवाई और प्रेम मोर्या को हमीरपुर पुलिस ने चरस और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हमीरपुर पुलिस ने डिग्री कॉलेज हमीरपुर के समीप अणु कलां गांव में एक किराये के मकान से दोनों आरोपियों को दबोचा। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 71 ग्राम चरस और 39 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों को शनिवार दोपहर बाद हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रेम मोर्या और बबलू निवासी गांव व डाकघर खेलम देह जगीर तहसील अंबला उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बबलू हलवाई का काम करता है। जबकि प्रेम मोर्या दिहाड़ी मजदूरी करता है। इन दोनों ने डिग्री कॉलेज हमीरपुर के समीप अणु कलां में किराये का मकान ले रखा है। जहां से दोनों ने नशे का कारोबार चला रखा था। हमीरपुर जिला मुख्यालय में इंजीनियरिंग समेत अन्य बड़े शिक्षण संस्थान हैं। जहां पर विद्यार्थियों को अपने जाल में फंसाकर नशे का कारोबार चलाया जा रहा है। पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को इन दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात किराये के मकान में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को प्रेम मोर्या से 71 ग्राम चरस और 39 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में प्रेम ने बताया कि नशे की यह खेप उसने बबलू से खरीदी है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने नशे की खेप के साथ यूपी के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें