फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट काटने पर मारपीट, पुलिस में क्रास केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत पुतड़ियाल पंचायत के गांव कंडरोला में पेड़ काटने पर मारपीट का मामला सामने आया है। कंडरोला गांव की हुक्मी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबू राम ने अपने ही गांव की सलोचना देवी पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। हुक्मी देवी ने पुलिस को शिकायत की है कि उनकी पड़ोसन सलोचना देवी विवादित भूमि से पेड़ कटवा रही थी। जब उन्हें विवादित भूमि से पेड़ कटवाने से रोका तो उन्होंने मारपीट और गाली-गलौज की। उधर, सलोचना देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह गांव कंडरोला ने भी पुलिस को शिकायत की है कि वह अपने पेड़ कटवा रही थीं इतने में हुकमी देवी आई और उसने पेड़ काटने पर आपत्ति करते हुए गाली गलौज और मारपीट की। एसएचओ नादौन प्रवीण कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें