फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के साथ लगते भड़ोली गांव में एक महिला सड़क को पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। कमला देवी (56) किसी काम से जा रही थी कि तभी सड़क पार करते हुए एक बाइक की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नादौन अस्पताल लाया गया। यहां पर घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ज्वालाजी थाना प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें