फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये डकारने के आरोप में एनजीओ ने पुलिस में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक संस्था ने अपने ही एक वॉलंटियर के खिलाफ लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में भोरंज थाना में लिखित शिकायत पत्र दिया है। संस्था के आधा दर्जन जिलों के वॉलंटियर ने धनराशि ऐंठने के आरोप उपमंडल बड़सर के रहने वाले व्यक्ति पर लगाए हैं। संस्था की प्रबंधक ने शिकायत पत्र में कहा है कि संस्था में अच्छे ओहदे पर तैनात एक वॉलंटियर ने संस्था के संयोजकों से लाखों रुपये संस्था के नाम पर ठगे हैं। जबकि संस्था किसी से भी संस्था का सदस्य बनने के लिए पैसा नहीं लेती। संस्था के नियमों के विरुद्ध वॉलंटियर ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। जिन लोगों से पैसा लिया गया है उन्होंने संस्था की एमडी के पास शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति पर संस्था के नाम पर पैसा ऐंठने के आरोप लग हैं, उसने भी संस्था से पैसा लेना है। काफी समय तक वह संस्था में अच्छे ओहदे पर तैनात रहा है। इस दौरान का पैसा संस्था के पास पेंडिंग पड़ा है। पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा रखे गए पक्ष के बाद मामले की जांच शुरू की है। हालांकि मामले में अभी तक एफआईआर नहीं हुई है। संस्था की एमडी अंजना कुमारी का कहना है कि उनकी संस्था के एक कर्मचारी ने संस्था के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि कर्मचारी यह कहकर सभी को धोखे में रखता रहा है कि संस्था में फाइनांस का काम वह देखता है। लोगों से पैसा यह कहकर ले लिया गया कि बाद में वापस कर दिया जाएगा। हालांकि मामला उजागर होने के बाद कुछ लोगों का पैसा दिलवाया गया है। लेकिन अभी भी कई लोगों का पैसा फंसा हुआ है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच हो रही है। पुलिस जांच में किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने के उपरांत पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है।
बाक्स
संस्था ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। कर्मचारी पर गलत तरीके से संस्था के नाम पर पैसा ऐंठने का आरोप लगा है। हालांकि कर्मचारी ने भी संस्था से अपना पैसा लेने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलवंत सिंह, एसएचओ भोरंज थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें