फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां-बाप पर दराट से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शराब के नशे के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने अपनी मां और बाप पर दराट से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया है। इस घटना की क्षेत्र में खासी चर्चा चर्चा है। किटपल गांव का अजय कुमार पुत्र अजीत कुमार जो एक प्राइवेट स्कूल में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। वह देर रात शराब के नशे में धुत होकर अपने घर किटपल आया और मां सुनीता देवी से पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार कर दिया और मां पशुशाला की ओर चली गई।
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत अजय कुमार ने दराट उठाया और पशुशाला की ओर गालियां देता हुआ चला गया, वहां उसने अपनी माता सुनीता देवी पर दराट से प्रहार कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी का पिता अपनी पत्नी को छुड़ाने लगा तो उसने अपने पिता पर भी दराट से हमला कर दिया। इससे अजीत कुमार व उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। खबर मिलते ही गांववासी इकट्ठे हो गए। पंचायत के उपप्रधान अश्वनी कुमार ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस में नादौन अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। अजीत कुमार को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है जबकि सुनीता देवी नादौन अस्पताल में ही उपचाराधीन है। एसएचओ महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें