हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गलोड़ कस्बे से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेघ सिंह उर्फ मंजीत पुत्र वासुदेव निवासी गांव चमियाणा सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास में मामला दर्ज है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद न्यायालय में चालान पेश किया था। लेकिन, आरोपी बार-बार समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिसके बाद न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने अपराधी को गलोड़ से गिरफ्तार किया है। उसे शीघ्र ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।