फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नंबर दो की कुर्सी का क्रेज, उपप्रधान बनने के लिए प्रधान पद से ज्यादा दाखिल हुए नामांकन

Wed, 13 May 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज चुनाव में इस बार सबसे दिलचस्प ट्रेंड उपप्रधान पद को लेकर सामने आया है। गांव की सत्ता में नंबर दो की कुर्सी के लिए खासी सियासी जंग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

महिला और जातिगत आरक्षण पंचायत चुनाव में लागू होने के बाद अकसर यह ट्रेंड देखने को मिला और इसमें अब लगातार इजाफा भी देखने को मिल रहा है।जिले में तीन दिन के नामांकन के दौरान उपप्रधान पद के लिए प्रधान पद से भी अधिक आवेदन दाखिल हुए हैं।
आंकड़े के अनुसार जहां प्रधान पद के लिए 1058 नामांकन हुए। वहीं, उपप्रधान पद के लिए 1115 दावेदार मैदान में उतरे हैं। इससे साफ है कि गांव की सत्ता में दूसरे नंबर की कुर्सी को लेकर भी इस बार जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि उपप्रधान के लिए यह आवेदन अधिकांश पुरुषों के हैं।
विज्ञापन


नामांकन रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन में जिलेभर में कुल 5333 नामांकन दाखिल हुए। इनमें सबसे ज्यादा वार्ड सदस्य पद के लिए 2562 आवेदन आए, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 529, प्रधान पद के लिए 1058, उपप्रधान पद के लिए 1115 और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 69 नामांकन दर्ज किए गए।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पंचायत समिति और प्रधान पद पर औसतन चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद की 19 सीटों पर प्रति सीट तीन से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है।
हालांकि अंतिम तस्वीर जांच और नाम वापसी के बाद ही साफ होगी। जिला परिषद सीट से कांग्रेस और भाजपा ने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, ऐसे में यहां पर कई वार्डों में बागी उम्मीदवारों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें