फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पोरला गांव में शॉर्ट-सर्किट से गोशाला जलकर राख

Wed, 05 Nov 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पोरला गांव में शॉर्ट सर्किट से गोशाला जलकर राख। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
ताल/भोटा (हमीरपुर)। जिला के भोटा क्षेत्र के तहत मंगलवार को शाम 4:30 बजे के आसपास पाहलू पंचायत के अंतर्गत आने वाले पोरला गांव में पशुशाला जल गई। पाहलू पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार ने बताया कि लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को शाम के समय शार्ट सर्किट से सुभाष चंद की पशुशाला से धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित होंगे और आग पर नियंत्रण पाने में जुट गए। वहीं, जिस समय पशुशाला में आग लगी, उस सुभाष चंद अपने परिवार सहित खेतों में कार्य कर रहे थे।
ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद पशुशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला। इसके चलते पशुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गोशाला में रखी इमारती लकड़ी और पशुओं का चारा पूरी तरह से राख हो गया है। करीब दो से ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उपप्रधान रवि कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें