नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कलूर के गारनी गांव में रविवार देर रात स्टेलपोश गोशाला जलकर राख हो गई। एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गोशाला सरोज कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार की है। प्रभावित परिवार ने बताया कि आग लगने का पता तब चला जब आग काफी ज्यादा भड़क चुकी थी। तूड़ी, घास व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार नादौन अपूर्व शर्मा ने बताया कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।