फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में आज से तीन-तीन केंद्रों पर ही लगेंगे कोविड-19 के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार 22 जनवरी से तीन-तीन केंद्रों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगेंगे। प्रत्येक केंद्र पर 100 वर्कर्स का टीकाकरण होगा। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 39 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्यक्रम रखा था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अब टीकाकरण को सीमित केंद्रों पर कर दिया गया है। शुक्रवार 22 जनवरी को पीएचसी कांगू, पीएचसी धनेटा और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 300 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

वहीं, 23 जनवरी को पीएचसी ऊहल, पीएचसी कुठेड़ा और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, 28 जनवरी को पीएचसी जाहू, पीएचसी कोट और मेडिकल कॉलेज, 29 जनवरी को पीएचसी पटलांदर और मेडिकल कॉलेज, 30 जनवरी को भरेड़ी और रैल पीएचसी व मेडिकल कॉलेज, एक फरवरी को सलौणी और जंगलबैरी पीएचसी व मेडिकल कॉलेज और दो फरवरी को पीएचसी बिझड़ी, बगवाड़ा और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर व सिविल अस्पताल भोरंज में टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी केंद्रों पर आसपास के क्षेत्र कवर किए जाएंगे।
दो फरवरी तक इन केंद्रों पर कुल 2293 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि तीन-तीन केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर सौ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें