नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत धनेटा क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित युवती ने भी अपना बयान दर्ज करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। बता दें कि धनेटा क्षेत्र की युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस पर युवती पहले तो सहमी रही, लेकिन जब युवक ने परिजनों को भी तंग करना आरंभ कर दिया तो युवती ने इसकी शिकायत थाना में की। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि आरोपी की तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।