फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार में वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ देश : अनुराग

Tue, 09 Jun 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद अनुराग ठाकुर। भाजपा - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
हमीरपुर। सोमवार को जिला मुख्यालय में मोदी सरकार के 12 साल विकास के नाम विषय पर विशेष कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत ढांचे के विकास, डिजिटल क्रांति और वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान हासिल की है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कमांडर विजय सिंह और सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने सहवक्ता के रूप में अपने विचार रखे और विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़सर के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, डॉ. अनिल धीमान सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें