फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खनियारा के नगर निगम विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-15 खनियारा में विश्रामगृह को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को खनियारा के पार्षद प्रवीण कुमार और दाड़ी वार्ड के पार्षद हर्ष ओबरॉय ने विश्रामगृह के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

पार्षद प्रवीण कुमार ने नगर निगम की जनरल हाउस बैठक में इस भवन को विश्रामगृह के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर सभी पार्षदों ने सहमति दी थी। उनका तर्क था कि धर्मशाला एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिससे विश्रामगृह के संचालन से नगर निगम को अतिरिक्त आय मिलेगी। पार्षदों का आरोप है कि प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को एक कर्मचारी ने विश्रामगृह में घरेलू सामान रखकर परिवार सहित रहना शुरू कर दिया। प्रवीण कुमार ने इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त और संयुक्त आयुक्त को भी दी थी।
अधिकारियों पर सवाल
पार्षदों का कहना है कि अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विश्रामगृह का जीर्णोद्धार कार्य अभी जारी है। जीर्णोद्धार पूरा होने से पहले ही इसका कर्मचारी आवास के रूप में उपयोग कई सवाल खड़े करता है। पार्षदों ने पूछा कि जब जनरल हाउस में इसे विश्रामगृह के रूप में संचालित करने का प्रस्ताव पारित हो चुका है, तो अधिकारी इसके विपरीत कदम क्यों उठा रहे हैं।
विज्ञापन

खनियारा विश्राम गृह के विषय के बारे में संबंधित पार्षद पहले भी निगम के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं। अब इस मामले में पहले यह जांच की जाएगी कि पहले किसी पारित प्रस्ताव में कोई अनुमति तो नहीं दी गई है। इसके बाद ही कोई उचित कदम उठाया जा सकेगा। -चंद्रवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें