फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और भाजपा एक-दूसरे का प्रायः बने : कौशल

Sun, 24 Aug 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपर। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के भाजपा नेताओं के कथन पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि देश में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे तमाम नेताओं को तो भाजपा में शामिल कर लिया गया और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

इस नए कानून का प्रचार प्रधानमंत्री सहित अन्य भाजपा नेता कर रहे है, उसकी पृष्ठ भूमि में भ्रष्टाचार के बजाय विपक्षी नेताओं को राजनीतिक आधार पर निशाना बनाते हुए उनसे सत्ता छीनना है। देश में केंद्र सरकार के ख़िलाफ जो माहौल बना है, उसकी घबराहट सत्ताधारी नेताओं के चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रही है और इसी घबराहट के चलते अंधे कानून बनाकर विपक्षी नेताओं को डराने एवं साधने का खेल खेलने का प्रयास किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार और भाजपा एक-दूसरे का प्रायः बन चुके हैं। भाजपा तो भ्रष्टाचारियों की ऐसी पनाहगाह बन चुकी है, जिसमें जेल भेजने की बजाय उन्हें संरक्षण देने के साथ-साथ बड़े बड़े पदों से पुरस्कृत किया जा चुका है। वास्तव में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा नेताओं की स्थिति दो मुंह वाले सांप जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें