फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 511 ने लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के पहले दिन टीकाकरण में आई गिरावट के बाद अब दूसरे दिन इस अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को जिले के आठ विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ। चिकित्सा खंड भोरंज कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में अव्वल रहा है। दूसरे दिन निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचते हुए 100 में से 78 स्वास्थ्य कर्मियों ने यहां कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया। लेकिन डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे। यहां पहले दिन 100 में से महज 16 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। सोमवार को दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज के 32 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। जबकि चिकित्सा खंड नादौन में 94 में से 63, चिकित्सा खंड बड़सर में 90 में से 70, चिकित्सा खंड टौणीदेवी में 92 में से 58, चिकित्सा खंड सुजानपुर में 100 में से 64, चिकित्सा खंड गलोड़ में 100 में से 76 और चिकित्सा खंड कुठेड़ा में 100 में से 70 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि सोमवार को दूसरे दिन जिला भर में 511 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे लोग टीका लगवाने के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें