फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले, 22 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। पहला मामला भोरंज उपमंडल, जबकि दूसरा मामला उपमंडल हमीरपुर का है। 40 वर्षीय पुरुष गुरुग्राम से लौटा है और भोरंज में संस्थागत क्वारंटीन में था। जबकि 72 वर्षीय पुरुष ग्राम पंचायत सासन झनियारा का रहने वाला है और गाजियाबाद से लौट कर गृह संगरोध में था। स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों के सैंपल जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजे थे। बुधवार को लैब से आई रिपोर्ट में दोनों संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट कर दिया है। इन दो नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 247 पहुंच गया। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या 84 है। बुधवार को कुल 22 कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य हुए हैं। जिन्हें अब स्वास्थ्य विभाग ने गृह संगरोध में रहने के निर्देश दिए हैं। इन 22 स्वस्थ लोगों के साथ जिले में अभी तक कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या भी 161 पहुंच गई है। उधर, सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक ही दिन में कुल 22 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें