फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों, शिक्षकों समेत 64 के लिए कोरोना सैंपल

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं के विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में मिड-डे-मील वर्कर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वीरवार को भोरंज अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों सहित पूरे स्टाफ के कोरोना सैंपल लिए। इस दौरान स्कूल के 27 विद्यार्थियों, 29 अध्यापकों तथा 8 गैर शिक्षकों सहित 64 सैंपल एकत्रित किए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर सपना, डॉक्टर भावना, हरवंश कुमार, किशन चंद, अंकुश नेगी, सुभाष कुमार, अशोक कुमार तथा आशा वर्कर सुनीता देवी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य किरण बाला ने कहा कि जब तक सभी सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ जाती, विद्यालय बंद रहेगा। बुधवार को पाठशाला की एक मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वर्कर ने मंगलवार के दिन आठवीं कक्षा के 32 विद्यार्थियों को खाना परोसा था। इसी को मद्देनजर रखते हुए विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लिए गए। वहीं, आगामी आदेशों तक स्कूल बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें