फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ी कोरोना सैंपलों की संख्या

विज्ञापन
हमीरपुर में तहसीलदार अशोक पठानिया की अगुवाई में कोरोना संक्रमित अज्ञात शव का अंतिम संस्कार करते - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लोगों के कोरोना महामारी के प्रति जागरूक होने से सैंपलिंग भी बढ़ी है। हमीरपुर में ही 16 दिसंबर से लगातार सैंपलिंग बढ़ रही है। 16 दिसंबर को जहां 408 सैंपल हुए थे, वहीं व्यापार मंडल और स्वास्थ्य विभाग के आग्रह से 17 दिसंबर को 441 और 18 दिसंबर को यह आंकड़ा बढ़कर 777 सैंपल का हो गया।
विज्ञापन

सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि अगर जिले के सभी लोगों व व्यापारियों का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो हमीरपुर जिला शीघ्र ही कोरोना मुक्त होगा। डॉ. सोनी ने कहा कि हमीरपुर व आसपास के सभी दवा विक्रेता, निजी अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, पंजीकृत चिकित्सक , प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले, लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड संचालक, चश्मे बनाने वाले, होमोपैथिक, आयुर्वेद, आयुष पद्धति के अंतर्गत दुकान व प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर, कर्मचारी, तकनीशियन, आपरेटर, नर्स, फार्मासिस्ट, क्लर्क, मैनेजमेंट व अन्य स्टाफ और उनसे जुड़े सभी लोगों को कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य है।
इन कार्यों को करने के लिए इनके पास कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य है। इनके माध्यम से किसी भी स्तर पर अगर सामुदायिक संक्रमण होता है तो कानूनी कार्रवाई व जुर्माना किया जाएगा। डॉ सोनी ने बताया कि हर बीएमओ हेड क्वार्टर पर कोविड किऑस्क बना दिए गए हैं। जहा हर रोज विभाग की टीमें निर्धारित समय पर सैंपल ले रही हैं। सैंपल निशुल्क व बिना किसी दर्द के होते हैं। कोई गलतफहमी न रखें व अपने क्षेत्र के बीएमओ ऑफिस, आशा व हेल्थ वर्कर या स्वास्थ्य कर्मचारी से जानकारी प्राप्त करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें