कोरोना को मात देकर घर लौटी डा. रिया का स्वागत करते परिजन।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गांव खरींगण में कोरोना जंग जीतने के बाद घर लौटी डॉ. रिया शर्मा का परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों ने शनिवार को स्वागत किया। रिया किर्गिस्तान में एमबीबीएस में अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह गत 20 जून को अपने घर गांव खरींगण लौटी थी, जिसे हमीरपुर के एक होटल में संगरोध किया गया था। परंतु उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एनआईटी हमीरपुर में बने कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया था।
रिया के पिता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को रिया की रिपोर्ट ठीक आने पर उसे घर भेजा गया है। घर पहुंचते ही परिजनों सहित रवि दत्त, कंचन साहा, मधु सहित अन्य पड़ोसियों ने रिया का स्वागत किया। रिया ने पार्षद अनिल चौधरी, आशा वर्कर तथा कोविड-19 अस्पताल के समस्त कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।