फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा हमीरपुर में भर्ती ऊना के एक कोरोना संक्रमित मरीज के कोरोना नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 24 घंटे केे बाद वीरवार को इस व्यक्ति का दूसरा सैंपल लिया जाएगा। अगर दूसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो उसे आईसोलेशन सेंटर से छुट्टी मिल जाएगी। फिर उसे ऊना में ही संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। बुधवार को टांडा से हमीरपुर आए 29 में से 26 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जोकि जिला के लोगों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन

ऊना जिला हमीरपुर में भर्ती एक अन्य व्यक्ति की पहले सैंपल रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। लेकिन 24 घंटे के बाद दूसरे सैंपल की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आने पर उसे अगले 14 दिन के लिए हमीरपुर में ही आईसोलेट किया गया है। जबकि, एक अन्य मरीज की दो सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे गत दिवस ऊना भेज दिया गया। हमीरपुर जिला मुख्यालय के कोरोना संक्रमित एक प्रवासी ठेकेदार की पत्नी और स्कूल प्रिंसिपल को आईसोलेशन सेंटर में 14 दिन पूरे हो गए हैं। वीरवार को दोनों मरीजों का सैंपल जांच के लिए टांडा भेजा जाएगा। जबकि, ऊना के एक अन्य कोरोना संक्रमित का सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि वर्तमान में भोटा अस्पताल में कोरोना के पांच मरीज भर्ती हैं। उधर, डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि ऊना के एक कोरोना संक्रमित की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, अब वीरवार को उसका दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के एक महिला और पुरुष का सैंपल भी वीरवार को ही जांच के लिए टांडा भेजा जाएगा।15 अप्रैल को दोनों को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर घर से उठाकर भोटा अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब से ही हमीरपुर की बजूरी पंचायत और नादौन के जोलसप्पड़ को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर कर्फ्यू में ढील को रद्द कर दिया गया। इसके आसपास के तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें