फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहकड़ का पूर्व सैनिक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित का मामला सामने आया है। तहसील हमीरपुर के गांव सराहकड़ का एक 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 300 हो गई है। इनमें से 276 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पूर्व सैनिक 9 जुलाई को किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज करवाने के लिए चंडीगढ़ स्थित मोहाली गया था। वहां पर वह 9 जुलाई से 23 जुलाई तक रहा। इसके बाद घर लौटने पर स्वास्थ्य विभाग ने 24 जुलाई को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सोमवार शाम तक जिला में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 21 हो गई है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव पाए गए सराहकड़ के वरिष्ठ नागरिक को गृह संगरोध में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें