फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को न भोजन मिल रहा, न सफाई का रखा जा रहा ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में कोविड केयर सेंटरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और भोजन की टाइमिंग को लेकर मरीज सवाल उठा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग यहां तक स्थानीय विधायकों ने भी आंखें मूंद ली हैं। अमर उजाला ने 16 मई के अंक में एनआईटी हमीरपुर के कोविड सेंटर में समय पर सुबह का नाश्ता न मिलने और गंदगी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन समस्या ज्यूं की त्यूं है।
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायत चकमोह की प्रधान किरण शर्मा ने कोविड केंयर सेंटर की खराब हालत को सोशल मीडिया पर लाइव कर बयां किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह साढ़े दस बजे तक मरीजों का नाश्ता नहीं मिल रहा। कोविड केयर सेंटर में कचरे के ढेर लगे हैं। साफ-सफाई न होने से कोरोना संक्रमित मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा और संक्रमण की दर भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन मरीजों की कोई सुध नहीं ले रही। सोशल मीडिया पर वायरल लाइव वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और सरकार व प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उधर, उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि इस बारे में सीएमओ हमीरपुर और नोडल ऑफिसर से रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें