फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 और लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में सोमवार को 16 लोग पॉजिटिव निकले हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव गारली के 54 वर्षीय व्यक्ति और 63 वर्षीय महिला, गांव सुनवीं के 27 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय महिला, कोटलू का 32 वर्षीय व्यक्ति, घंगोट के 39 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय युवक, सोहारी का 28 वर्षीय युवक, दंगड़ी क्षेत्र के गांव सासन में 35 वर्षीय व्यक्ति और 6 वर्षीय बच्ची, इसी क्षेत्र के गांव कुठाना का 66 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, करोट क्षेत्र के गांव पनेह अतरू का 21 वर्षीय युवक और ठाणा क्षेत्र के गांव रियाह का 33 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 124 सैंपल लिए गए। जिनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर हमीरपुर के दो लोग 63 वर्षीय व्यक्ति और 57 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें