हमीरपुर। जिला में वीरवार को 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 6 लोगों की पुष्टि रैपिड एंटीजन टेस्ट में और एक लड़की के पॉजिटिव होने की पुष्टि आरटी-पीसीआर टेस्ट में हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 71 सैंपल लिए गए। जिनमें से 6 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक अणु के तीन लोग 31 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा वार्ड नंबर 2 का 18 वर्षीय युवक, सुजानपुर के वार्ड नंबर 8 की 42 वर्षीय महिला और चकमोह की 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वीरवार को जिला में आरटी-पीसीआर टेस्ट में भोरंज उपमंडल के नगरोटा गाजियां क्षेत्र के गांव सौटा की 17 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।