फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से 37 वर्षीय चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत घोड़ीधबीरी क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। रवि पाल पुत्र जयचंद गांव घोड़ी डाकघर धबीरी ट्रैक्टर से खेत जुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान बुधवार देर शाम अचानक उसका ट्रैक्टर पलट गया तथा वह उसकी चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में रवि पाल की मौत हो गई है। एसएचओ बड़सर मस्त राम नाइक का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने से 37 वर्षीय चालक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें