हमीरपुर। जिले में शनिवार कुल 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि आरटी-पीसीआर और रेपिड एंटीजन टेस्ट में 4-4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगों में कुठेड़ा में कार्यरत 46 वर्षीय महिला, भोरंज के गांव झिनकरी की 60 वर्षीय महिला और बजरोल क्षेत्र के गांव भटलबर का 25 वर्षीय युवक और 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में दड़ूही के गांव गोपालनगर की 49 वर्षीय महिला, नगर परिषद हमीरपुर की 25 वर्षीय महिला और 46 वर्षीय व्यक्ति तथा बड़सर के गांव भकरेड़ी के 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।