फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की विकट स्थिति बारे सम्वेदनशीलता दिखाए सरकार: कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के चलते प्रदेश में छोटे किसानों की स्थिति बहुत विकट है। किसानों को पशु चारे की गंभीर समस्या है। तूड़ी एक हजार रुपये प्रति क्विंटल मिल रही है। उसमें भी मापतौल का पैमाना सुनिश्चित न होने की वजह से आधी मात्रा ही मिल रही है। जिसके चलते किसानों का शोषण हो रहा है। अत: किसानों को शीघ्र राहत की आवश्यकता है और इसके रेट सरकार की ओर से निर्धारित करने की आवश्यकता है। दीपक शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर चिंता जाहिर कर चुके हैं लेकिन, सरकार ने अभी तक कोई पग नहीं उठाया है। किसानों को तूड़ी पर पच्चास फीसदी रियायत दी जाए ताकि, प्रदेश का पशुधन सुरक्षित हो सके और उसे राहत मिले। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि किसानों को गेहूं की थ्रेशिंग के समय किराये पर मिलने वाली मशीनों और फसल की बुआई के लिए भी रेट निर्धारित नहीं हैं। मनमाने रेट वसूल किए जा रहे हैं। किसानों की समस्याओं और शोषण के विरुद्ध शिकायतों के निपटारे के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें