भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लगमनवी के रहने वाले एक अधेड़ की रविवार को कोरोना से मौत हो गई है। उपमंडल भोरंज में कोविड-19 से दूसरी मौत से क्षेत्र में दहशत है। लगमनवी गांव का 70 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था। जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई है। इससे पूर्व खरवाड़ क्षेत्र के व्यक्ति की गत दिवस कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। जिले में अभी तक कोरोना से कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या भी 500 से अधिक है। उधर, बीएमओ भोरंज ललित कालिया ने बताया कि कोविड-19 से लगमनवी क्षेत्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है।