टौणी देवी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग पंचायत समिति टौणी देवी के बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेगा। इसके लिए लगभग 75 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को सौंप दिए हैं। जिससे आगामी दिनों भवन के कार्य में तेजी लाई जा सके। पंचायत समिति टौणी देवी यहां पर बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करने जा रहा है। इसके ऊपर लगभग एक करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। छह माह पहले इसका शिलान्यास केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था। टौणी देवी में बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने अपनेे वार्ड में इस भवन के निर्माण के लिए काफी प्रयास किए। बीडीसी सदस्य प्रेम लता ने कहा कि उन्होंने लोनिवि सेे बीते दिनों कार्य करवाने की मांग की थी। इसके बाद पंचायत समिति की बैठक में इसे हरी झंडी प्रदान कर दी गई। जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी इस कार्य को पूरा करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। जिससे इस कार्य के लिए बजट का प्रावधान हो पाया है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के साथ ही स्थानीय लोगों को इस भवन के बनने से काफी लाभ होगा।