फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में 200 के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 200 से पार हो गया है। 19 नए मामलों के बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 89 पहुंच गई है। जबकि, कुल आंकड़ा 201 पहुंच गया है। एक मौत के अलावा 111 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमितों के कुल 60 नए मामले सामने आए हैं। 19 जून को 14 मामले, 20 जून को 11 मामले 21 जून को 16 मामले, जबकि 22 जून को 19 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से हमीरपुर को झटका लगा है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि 22 जून को देर रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में 19 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

नए मामलों में 36 वर्षीय व्यक्ति और उनके 72 वर्षीय पिता 12 जून को दिल्ली से लौटे थे और डिग्री कॉलेज कंज्याण में संस्थागत संगरोध में थे। यह दोनों पूर्व में संक्रमित और समर्पित कोविड केयर सेंटर हमीरपुर में उपचाराधीन एक महिला के प्राथमिक संपर्क में आए हैं। 26 वर्षीय व्यक्ति 17 जून को टैक्सी से गुरुग्राम से अपने पिता के साथ लौटा था और डुंगरी में गृह-संगरोध में था। 31 वर्षीय व्यक्ति होशियारपुर से निजी वाहन में 10 जून को लौटा था और अमनेड़ में गृह संगरोध में रखा गया था। 40 वर्षीय महिला व उसकी 14 वर्षीय बेटी 13 जून को दिल्ली से टैक्सी में अपने परिवार सहित लौटी थी और अमनेड़ में गृह-संगरोध में थी। सुलेहड़ी गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति एवं उसकी 50 वर्षीय पत्नी 14 जून को गाजियाबाद से टैक्सी में अपने परिवार सहित लौटे थे और गहरा (कुलेहड़ा) गांव में गृह-संगरोध में थे। 15 वर्षीय बालिका 16 जून को निजी टैक्सी से दिल्ली से अपने माता-पिता व भाई के साथ लौटी थी और कृषि विज्ञान केंद्र धनपुर में संस्थागत संगरोध में थी। 25 वर्षीय युवक 16 जून को दिल्ली से अपने दोस्त के साथ एक वाहन में लौटा था और केवीएम, धनपुर बड़ा में संस्थागत संगरोध में था। उसका दोस्त व वाहन चालक जयसिंहपुर से संबंध रखते हैं। 29 वर्षीय युवक दिल्ली से गग्गल तक हवाई यात्रा और वहां से अमतर तक अपने भाई के वाहन से 14 जून को लौटा था और अमतर में ही संस्थागत संगरोध में था। 51 वर्षीय व्यक्ति व उसका 22 वर्षीय बेटा 14 जून को दिल्ली से टैक्सी में लौटे थे और अमतर स्टेडियम में संस्थागत संगरोध में रखे थे। 29 वर्षीय युवक बहरीन से दिल्ली तक हवाई यात्रा से और दिल्ली से अमतर तक टैक्सी से 15 जून को लौटा था और अमतर स्टेडियम में संस्थागत संगरोध में रखा था। 30 वर्षीय व्यक्ति 14 जून को दिल्ली से गग्गल तक हवाई यात्रा और वहां से घर तक टैक्सी में लौटा था और नौहरा (दिम्मी) में गृह-संगरोध में था। 30 वर्षीय व्यक्ति अहमदनगर आर्मी कैंप से पलवल तक ट्रेवलर गाड़ी से और पलवल से यहां घर तक एक टैक्सी से 13 जून को लौटा था और झनिक्कर (टौणी देवी) में गृह-संगरोध में था। 33 वर्षीय व्यक्ति गुरुग्राम से 14 जून को निजी वाहन में अपनी बहन व दो बच्चों के साथ लौटा था और स्पोर्ट्स हॉस्टल अणु में संस्थागत संगरोध में था। पनसाई गांव की 39 वर्षीय महिला एवं उसके 41 वर्षीय पति गाजियाबाद से 14 जून को टैक्सी से लौटे थे और सासन (पक्का भरो) में गृह संगरोध में थे। यह सभी कोरोना संक्रमित अब कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें