फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सेना का जवान निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सेना का एक जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपमंडल नादौन के करडोह गांव का रहने वाला है। 36 वर्षीय सेना का जवान 3 जुलाई को जम्मू-कश्मीर स्थित बटालियन से छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। वह घर पर ही क्वारंटीन था। बताया जा रहा है कि छुट्टी पर घर आने के बाद वह कई लोगों से मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित को कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही इसके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इस नए मामले के साथ जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 272 पहुंच गया है। हालांकि जिला में स्वास्थ्य होने वाले लोगों की संख्या 225 पहुंच गई है। जिला में सक्रिय मामलों की संख्या महज 44 रह गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार को कोराना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित सेना के जवान को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। सेना का जवान गांव में कई लोगों से मिला है। प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें