फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना संक्रमित हुए स्वास्थ्य, अब गृह संगरोध में रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में तीन और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। समर्पित कोविड केयर सेंटर हमीरपुर में उपचाराधीन तीन संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि के बाद उन्हें घर भेज दिया है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने इनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कोरोना योद्धाओं का आभार जताया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जो तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं, उनमें बड़सर के बिझड़ी क्षेत्र का 35 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के मुंडखर क्षेत्र का 52 वर्षीय तथा नादौन क्षेत्र के तरेटी का एक 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इन्हें औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद गृह-संगरोध में भेजा जा रहा है। जिले में अब 16 जून को दोपहर तक कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 134 है। इनमें से 107 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, एक की मृत्यु हो गई थी।
जिले में अब केवल 26 सक्रिय मामले हैं। ये सभी समर्पित कोविड केयर सेंटर हमीरपुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 15 जून को जिले में 186 नमूने लिए गए जो मंगलवार को आईएचबीटी पालमपुर को जांच के लिए भेज दिए हैं। इनमें चिकित्सा खंड भोरंज से 26, टौणी देवी से 39, सुजानपुर से 28, नादौन से 28, बड़सर से 23, गलोड़ से 31 तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से 11 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें