बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत समैला में स्थित सिद्धचानो मंदिर में इस बार वार्षिक समागम का आयोजन नहीं होगा। यह समागम दिसंबर के पहले सप्ताह के रविवार, सोमवार और मंगलवार को हर साल आयोजित किया जाता है। लेकिन अबकी बार कोरोना के चलते समागम को मंदिर महंत चमन लाल ने स्थगित कर दिया है। महंत चमन लाल ने बताया कि जितने भी भक्त इस समागम में हर साल सिद्धचानो मंदिर समैला में पहुंचते हैं, अबकी बार वह सारे भक्त घरों में रहकर ही अरदास करके बाबा के दर में प्रणाम कर सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जहां सच्ची सरकार मंदिर परिसर में इतनी जगह नहीं है वहीं श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ होती है। न ही ठहरने की व्यवस्था है और न ही लंगर लगाने की अनुमति है। इसी के चलते इस बार समागम को रद्द कर दिया है।