फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की डेटशीट के साथ सेमिनार और टेस्ट का समन्वय जरूरी : हीर

Tue, 23 Sep 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही समयावधि में तीन कार्यक्रमों के आयोजन से टकराव की स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में करवाई जाने वाली एसए-एक परीक्षाओं की डेटशीट और 700 स्कूलों में होने वाले प्रोफिशिएंसी टेस्ट की तिथियों में आपसी टकराव है। मीडिया को दिए बयान में राजकीय टीजीटी कला संघ प्रदेश महासचिव विजय हीर ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक एसए-एक परीक्षाएं 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक निर्धारित हैं। राज्य परियोजना कार्यालय ने 25 सितंबर को कक्षा छह से 12 तक के लिए प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा की ओर से प्रदेश के 480 चयनित स्कूलों में 30 सितंबर से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आरंभ किया जा रहा है। एक ही समयावधि में तीनों कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यालयों, अध्यापकों और विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए विभाग को तत्काल तिथियों में स्पष्टता लानी चाहिए। इससे एसए-एक मूल्यांकन कार्य, प्रोफिशिएंसी टेस्ट तथा प्रशिक्षण गतिविधियां बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें