फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में पेयजल पाइपलाइन बिछाने पर छिड़ा विवाद, प्रधान ने रुकवाया कार्य

Wed, 12 Jun 2024 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भरेड़ी बाजार में पाइपलाइन बिछाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एकत्र लोग। संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार के लिए पेयजल योजना की नई पाइपलाइन बिछाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नई पाइपलाइन बिछाने को लेकर पपलाह पंचायत के प्रतिनिधि और भरेड़ी बाजार के दुकानदार आमने सामने हो गए हैं। उधर, विरोध को बढ़ता देख जलशक्ति विभाग ने पेयजल की पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बमसन-लगवालती पेयजल योजना से पपलाह पंचायत क्षेत्र में पानी की आपूर्ति हो रही हैै। भरेड़ी बाजार भी इसी पंचायत में आता है और भरेड़ी बाजार में ही पेयजल योजना का भंडारण और वितरण टैंक है। इसी टैंक से जलशक्ति विभाग भरेड़ी बाजार के लिए नई पाइपलाइन बिछा रहा है। मगर पंचायत प्रधान के विरोध का कारण यह कार्य रुक गया है।
पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी ने कहा कि पंचायत के कई गांवों में सात-सात दिन के बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। जलशक्ति विभाग भरेड़ी बाजार में आधे ईंच के स्थान पर अब दो ईंच की नई पाइपलाइन डालने जा रहा है। दुकानदारों और ग्रामीणों से कोई विवाद नहीं है। मगर विभाग बरसात शुरू होते ही पाइपलाइन को जोड़े, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो।
विज्ञापन

भरेड़ी बाजार के लोगों और दुकानदारों राजकुमार, राकेश कुमार, दीनानाथ, रजनीकांत, सुनील कुमार, पिंकु, प्रकाश, नरेंद्र, प्रताप चंद, जगदेव, भगवान दास, रमा कालिया, हुकम चंद, निर्मल कुमार, मनोहर लाल का कहना है कि दो माह पहले भरेड़ी बाजार में फुटपाथ के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार ने खोदाई का कार्य किया था। इससे पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। दो महीने से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि बाजार के 20 से 25 नलके पूरी तरह सूख गए हैं। जलशक्ति विभाग हनुमान चौक के पास बाजार के लिए दो ईंच की नई पाइपलाइन डाल रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने का कार्य पंचायत प्रधान ने रोक दिया है। पंचायत प्रधान के पाइपलाइन डालने के कार्य में बाधा न डालने की मांग की, लेकिन वह नहीं माने। इससे जलशक्ति विभाग बाजार को जाने वाली दो ईंच का पाइप को डालना बंद कर दिया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि समस्या का समाधान करके पाइपलाइन जोड़ी जाए और नलों को कनेक्शन दिए जाएं।



जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि विभाग भरेड़ी बाजार में नई पाइपलाइन डाल रहा है, ताकि बाजार में लोगों को पानी मिल सके। पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से कार्य का विराेध किया जा रहा है। इस संबंध में सहायक अभियंता भोरंज की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें