फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष का अनुबंध कर चुके शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से किया जाए नियमित : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग से तीन वर्ष का अनुबंध कर चुके शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से नियमित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाल सिंह परिहार ने कहा कि सरकार को अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरल और ठोस प्रक्रिया अपनानी चाहिए। अनुबंधकाल समाप्त होने से पहले ही नियमितीकरण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए, जैसा सेवानिवृत्ति के दौरान किया जाता है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जिला कैडर जैसे कि हमीरपुर जिले में प्राथमिक शिक्षक और सीएंडवी अनुबंध शिक्षकों को नियमित घोषित करने की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नियमित घोषित किया जा चुका है, जिसका संघ आभार व्यक्त करता है। अब उनके पास राज्य कैडर के टीजीटी ही शेष बचे हैं और इनकी संख्या महज 70 के करीब है।
विज्ञापन

यह सब 2019 में ही तीन वर्ष का अनुबंधकाल पूरा कर चुके हैं। इन्हें आशा थी कि शिक्षा निदेशालय दिवाली पर इनके नियमितीकरण की अधिसूचना जारी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय शर्मा, महासचिव अमृत महाजन, चेयरपर्सन अनुप्रिया, शालू परमार, सुरेंद्र कश्यप, अशोक चौधरी, राजकुमार पराशर, केवल सिंह, प्रवीण सिंह, रणधीर बरवाल, सुखविंद्र, राजीव राठौर ने इन शिक्षकों को नियमित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। संघ ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में मुख्याध्यापकों के करीब 100 पद और प्रधानाचार्यों के करीब दो सौ पद खाली चल रहे हैं। इससे स्कूलों में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। संघ ने शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से इन रिक्त पदों पर पदोन्नति सूची जारी करने के लिए आदेश देने का आग्रह किया है। वहीं, टीजीटी कैडर के समूचे संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों में मुख्याध्यापक अधिकारी संवर्ग के विजय गौतम, प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ के रत्नेश्वर सलारिया और केवल ठाकुर व प्रशिक्षित कला स्नातक संघ के सुरेश कौशल ने मांग की है कि इस कैडर के 25 हजार शिक्षकों के हितों के साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें