फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर उपमंडल की 4 पंचायतों के 8 मकान बनाए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की 4 ग्राम पंचायतों के 8 मकान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चैहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत लंबलू के वार्ड नंबर 6 गांव खनेहू, ग्राम पंचायत चमनेड के वार्ड नंबर 5 गांव चमनेड और ग्राम पंचायत दड़ूही के गोपालनगर में एक-एक मकान कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इनके अलावा ग्राम पंचायत बराड़ा के वार्ड नंबर 4 गांव सपनेहड़ा में भी पांच घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें