भोटा(हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को कोरोना टेस्ट के लिए टीम ने सैंपल एकत्रित किए। इस दौरान डॉक्टर इरेश, लैब टेक्नीशियन राज महाजन और व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचने के बारे में भी बताया गया। हालांकि टीम की सैंपलिंग के दौरान 60 दुकानदार सैंपल देने से भड़क गए। दुकानदारों के इस व्यवहार की चारों तरफ निंदा हो रही है। लोगों ने अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए सभी लोगों को सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डॉ. इरेश ने बताया कि 60 दुकानदारों ने सैंपल नहीं दिए हैं। इन सभी की सूची बीएमओ बड़सर को भेज दी गई है।