फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 पंचायतों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 4 वार्डों से हटाई पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण जिले की तीन ग्राम पंचायतों के एक-एक वार्ड में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जबकि, तीन अन्य पंचायतों के चार वार्डों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। पहले आदेश के अनुसार हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के वार्ड नंबर 3 गांव घलेडा में कमलेश कुमार के घर से बलदेव सिंह के घर तक का क्षेत्र, ग्राम पंचायत समीरपुर के वार्ड नंबर 7 गांव मतलाणा में सिर्फ जोगिंद्र सिंह व अशोक कुमार के घरों और भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी के वार्ड नंबर 2 गांव जिजवीं में भी सिर्फ विजय कुमार और सलोचना देवी के घरों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी।
यहां हटाई पाबंदियां-
जिलाधीश की ओर से जारी दूसरे आदेश के अनुसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत मक्कड़ के वार्ड नंबर एक व सात, नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत जलाड़ी के वार्ड नंबर 3 और नादौन शहर के वार्ड नंबर एक के कुछ क्षेत्रों में लागू की गई कंटेनमेंट जोन की अब पाबंदियां हटा ली गई हैं। इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें