हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण हमीरपुर शहर और ग्राम पंचायत पंजोत के एक-एक वार्ड के कुछ क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। एसडीएम हमीरपुर डॉ चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 11 सुभाषनगर में मकान नंबर 16 से मकान नंबर 20 तक और ग्राम पंचायत पंजोत के वार्ड नंबर-2 गांव पंजोत में पवन कुमार पुत्र गंगा राम का घर तथा इसी गांव में हमीरपुर-अवाहदेवी नेशनल हाईवे के बाईं ओर राकेश कुमार की दुकान से लेकर बालक राम के घर तक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा।