फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स का सेवन जानलेवा, युवा रहें दूर : डोगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़-बगेहड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें दिन आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी के इंचार्ज व हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बच्चों को नशे से बचाव और सामाजिक उत्थान के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का सेवन जानलेवा हो सकता है। नशे से व्यक्ति के व्यवहार में काफी बदलाव आ जाता है। नशे से मस्तिष्क पर कई दीर्घकालिक दुष्प्रभाव भी होते हैं। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी कृष्ण कुमार ने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर रवींद्रा देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रुचि राणा, आशा कार्यकर्ता सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें