फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बगवाड़ा के बच्चों का खंडस्तरीय विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा के बच्चों ने खंडस्तरीय बाल, खेल और विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रशासन की ओर से मेधावी बच्चों को सम्मानित करके प्रोत्साहित किया। यह सम्मान समारोह प्रधानाचार्य डॉ. प्रकाश चंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रकाश चंद ने कहा कि खंडस्तरीय बाल मेले में स्कूल ने समूहगान में द्वितीय, लदरौर में हुए विज्ञान मेले में छात्र आर्यन वर्मा ने गणित ओलंपियाड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्लस्टर स्तर के बाल मेले में प्रश्नोत्तरी में प्रथम, समूहक्न में द्वितीय, ग्रुप डांस में तृतीय, लेमन रेस में तृतीय स्थान और एक्टिविटी कॉर्नर में द्वितीय स्थान हासिल कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि आने वाली वार्षिक परीक्षा में कड़ी मेहनत करके स्कूल का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्कूल प्रवक्ता मदन लाल, राज कुमार, कुलवीर, कुलदीप डोगरा, रजिंद्र कुमार, निजू गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें