ताल (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने उपभोक्ताओं से बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन या लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि लंबलू, बोहणी, ताल, टिक्कर और भिड़ा अनुभागों के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बिजली बिलों के साथ अपडेट कर दिए गए हैं।उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा लोकमित्र केंद्र या लंबलू स्थित उपमंडल कार्यालय में भी बिल जमा करवाने की सुविधा है।
बिजली अनुभाग टिक्कर में नकद बिल वसूली के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में टिक्कर क्षेत्र के उपभोक्ता ऑनलाइन या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से बिल जमा करवाएं। संवाद